प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को बिहार दौरे पर है। जहां पीएम मोदी अररिया के फारबिसगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, वही, दूसरी ओर सुपौल में राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों जगहों के बीच करीब 60 कोस का फासला होगा। पीएम और राहुल लगभग 12 बजे अपने-अपने सभास्थल पर पहुंचेंगे।
बता दें कि बिहार में तीसरे चरण की 5 सीटों- सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया और झंझारपुर में मतदान होना है। इसके मद्देनजर पीएम मोदी एनडीए की ओर से भाजपा अररिया में तो महागठबंधन की ओर से राहुल गांधी सुपौल के मैदान में है। पिछले चुनाव में इनमें से सुपौल सीट कांग्रेस ने जीती थी। जबकि मधेपुरा और अररिया में राजद तो झंझारपुर में भाजपा जीती थी।
सुपौल में राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद रंजीत रंजन सहित महागठबंधन के अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। जबकि पीएम मोदी फारबिसगंज में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह सहित पड़ोसी सीटों के एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजद रहेंगे। वहीं राहुल की सभा में जीतनराम मांझी मौजूद रहेंगे। जबकि तेजस्वी यादव के रहने को लेकर संशय है।


Download Android App
Download iOS App



