पटना: भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य दीपक ठाकुर व भाजपा ग्रामीण मंत्री श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मसप्ताह जो सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है के तहत एक अनूठा व प्रशंसनीय ‘भिक्षा से शिक्षा’ नामक आयोजन किया।
स्वयंसेवी संस्था ‘सेवा भक्ति’ एवं भाजपा बेली रोड मंडल ने संयुक्त रूप से आरा गार्डन स्थित ‘सेवा कुटीर’ में जहां रोड के भिखारी बंधुओं को आत्मनिर्भरता हेतु प्रशिक्षित किया जाता है, उन्हें योग का प्रशिक्षण देकर, उन्हें अपने नए माहौल में बने रहने के लिए ध्यान केंद्रित होने के लिए योगाभ्यास की महत्ता को समझाया।
इस प्रशिक्षण की सामाजिक महत्ता की सबने भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ रहे मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह,संजय सिंह, विनय जैसवाल, संजीव कर्ण, राकेश अम्बष्ठ इत्यादि।


Download Android App
Download iOS App



