प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ने पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया। पटना महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग 89 अलग अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो के बीच प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा पंडालों में आयोजक सदस्यों का अभिनंदन किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पटना साहिब सांसद ने कुम्हरार विधानसभा अंतर्गत पंच शिव मंदिर में हवन पूजन किया।
महावीर मंदिर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी हवन कर प्रधान मंत्री की लंबे आयु के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही राजधानी के कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगो के बीच फल एवं मिठाई का भी वितरण किया।इस अवसर पर विभिन मंडलों में अवस्थित सार्वजनिक पार्कों में सुबह के समय टहलने वालो के बीच लड्डू वितरण के साथ शुरुआत की गई। इसके साथ ही 35 मंडलो में मेगा कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया था जहां लगभग सात हजार लोगो ने वैक्सीन लगा कर कोरोना के विरुध्द जीत सुनिश्चित कर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
पटना महानगर के सभी 60 मंडलो में प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए पूजा- पाठ और हवन आयोजित किया गया। महानगर महिला मोर्चा द्वारा विबिन्न मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाया गया। भाजपा सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री की 71वॉ जन्मदिवस को 21 दिनों तक अलग अलग कार्यक्रमो के माध्यम से लोगो को जोड़कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को अभियान के तौर पर मनाने का निश्चय किया है।
इसी अभियान के तहत पटना साहिब सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने पाटलिपुत्र अशोक होटल स्थित कोरोना टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण करने के साथ श्री कृष्ण नगर में भी कोरोना टीकाकरण के मेगा कैम्प का आयोजन किया गया था जहां पटना साहिब सांसद ने नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर जन्मदिन की बधाई दी तथा टीकाकरण कैम्प के हेल्थ वर्कर्स का अभिनंदन अंग वस्त्र देकर किया, इसके साथ ही, वैक्सिनेशन कैम्प के लाभार्थियों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, रवि सिंह, दीपू चन्द्रवंशी, विनय केशरी,संजय कुमार पप्पू, कार्यक्रम के अभियान प्रमुख मनोज सिंह, भाजपायुमो महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी, विकास मेहता, ,सुनील कुमार भारती, राजेश श्रीवास्तव, विमल कश्यप संतोष यादव,विनोद सिंह,निशांत कुशवाहा नवनीत कुमार के साथ महानगर के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


Download Android App
Download iOS App



