प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को बिहार दौरे पर आएंगे, जहां वे पटना एयरपोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय दौरे में वे पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और विक्रमगंज के कार्यक्रम में शामिल होकर 30 मई को वापस लौट जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस दौरे की पुष्टि की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में बिहार आने वाले हैं। उनका दो दिवसीय बिहार दौरा संभव है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय प्रस्तावित बिहार दौरा है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को ही बिहार आएंगे। उस दिन शाम को उनका बिहार आना तय हुआ है। 29 मई को वह पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और 30 मई को विक्रमगंज के कार्यक्रम के बाद वापस लौट जाएंगे। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि 29 मई की शाम में ही प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट के विस्तारित भवन का उद्घाटन करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा
इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भारत की ओर से नूर खान एयरबेस पर हमला करने की बात स्वीकार करने को लेकर भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के अंदर भारतीय सेना ने जो कार्रवाई की है, सभी बातें सामने आ रही हैं। पाकिस्तान के अंदर कार्रवाई के दौरान जिस तरह भारतीय सेना ने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन किया है, पूरी दुनिया उसका लोहा मान रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जो हमले की बात स्वीकार की है, अभी और भी नई-नई बातें सामने आएंगी, जो भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तंग और तबाह किया है।
दरअसल, भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने आतंकवाद के खिलाफ देश के रुख को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया। भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी स्वीकार किया कि नूर खान एयर बेस पर हमला हुआ था। इस ऑपरेशन में भारत ने रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस सहित प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर निर्णायक हवाई हमले किए थे।


Download Android App
Download iOS App



