प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर पटना में भारी उत्साह है। वे 50 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरे में पटना के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं और इसे लेकर राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में भारी उत्साह का माहौल है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस दौरे को “ऐतिहासिक अवसर” बताया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि बिहारवासियों को प्रधानमंत्री करीब 50 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। यह सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे बिहार के विकास को एक नई दिशा देने वाली यात्रा होगी। पीएम मोदी इस दौरे में पटना के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे।
बिहटा को मिलेगा नया एयरपोर्ट
दिलीप जायसवाल ने बताया कि पटना का नया एयरपोर्ट बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे। इसके अलावा, पटना के बाहरी इलाके बिहटा में बनने वाले नए एयरपोर्ट की नींव भी पीएम मोदी ही रखेंगे। यह एयरपोर्ट आने वाले समय में राज्य के कनेक्टिविटी नेटवर्क को मजबूत करेगा और बिहार की इकोनॉमी में नया जोश भरने का काम करेगा।
एयरपोर्ट से बीजेपी ऑफिस तक निकलेगा भव्य रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पटना शहर को सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक निकाले जाने वाले रोड शो को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यह रोड शो शेखपुरा मोड़ और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय तक पहुंचेगा। इस पूरे रास्ते में 32 स्थानों पर स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत करेंगे।
PM Modi गुजरात का दौरा करेंगे, रेलवे की प्रमुख पहलों का करेंगे अनावरण
जून में फिर आएंगे मोदी
प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने यह भी ऐलान किया कि प्रधानमंत्री मोदी 20 जून के आसपास फिर बिहार आएंगे। उस दौरे में भी वे राज्य के लिए कई अहम परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। कुल मिलाकर यह दौरा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रचार और जनसंपर्क को नया बल देगा और बिहार में पीएम मोदी की लोकप्रियता को और मजबूती प्रदान करेगा।


Download Android App
Download iOS App



