पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया पुलिस ने 36 लाख 4 हजार 5 सौ रुपया व संदिग्ध समान सहित 5 अपराधियो को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी साइबर क्राइम से जुड़े है। मझौलिया थाना अंतर्गत हुए थे एकत्र गांव के भोले भाले लोगो को बनाते थे अपना शिकार। इसके पकड़े जाने पर हुआ बडा खुलासा। कई जिला व राज्यो में फैला हैं इनका नेटवर्क ।
इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि साइबर अपराध के सक्रिय अपराधी मझौलिया थाना अंतर्गत एकत्र हुए हैं। इस सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल परिमल पांडे नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । गठित विशेष टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों सहित 36 लाख 4 हजार 500 रुपया नगद राशि, 22 मोबाइल, 25 बैंक पासबुक, 41 एटीएम कार्ड, 19 सिम कार्ड, 1 एटीएम क्लोन डिवाइस व 1 जिओ वाईफाई डिवाइस जप्त किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों में गोपालगंज जिला के मांझा थाना के कर्णपुरा निवासी मोहम्मद आजाद आलम पिता मंजूर आलम, पश्चिम चंपारण मझौलिया थाना के जौकटिया निवासी शमशाद आलम पिता शेख हकीमउल आजम,पुलिस जिला बगहा के चौतरवा थाना के बसंतपुर निवासी मंटू कुमार पिता बलिस्टर प्रसाद, जिला बगहा के चौतरवा थाना के बसंतपुर सिसवा निवासी सोनू कुमार पिता प्रदुमन प्रसाद व मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना निवासी मंटू कुमार पिता मोहन साह को धर दबोचा गया। उन्होंने आगे बताया कि अपराधिक इतिहास खंगालने के क्रम में पता चला कि मोहम्मद आजाद आलम गोपालगंज निवासी के विरुद्ध मझौलिया थाना कांड संख्या 228/19 एवं इसके विरूद्ध गोपालगंज जिला के नगर थाना के कई कांडों का वांछित अभियुक्त है।
आगे अनुसंधान जारी है छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मीयो मे मझौलिया थाना अध्यक्ष पु0 अ0 नि0 राणा रणविजय कुमार बेतिया पुलिस केंद्र पु0 अ0 नि0 कृष्ण मुरारी गुप्ता तकनीकी शेल के पु0 अ0 नि0 राज रूप राय, मझौलिया थाना के पु0 अ0 नि0 उदय कुमार, स0 अ0 नि0 अरविंद पासवान, डी0 पी0 सी0 सुरेंद्र चौधरी, तकनीकी शाखा के मनीष कुमार, निर्भय कुमार, अरुण कुमार, चालक सिपाही शेषनाथ यादव, सिपाही लक्ष्मी महतो, बब्लू कुमार, राजकुमार शामिल रहे।


Download Android App
Download iOS App



