Lok Sabha Chunav से पहले केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया त्याग पत्र

Summary :

सीट बंटवारे को लेकर कही बात बन रही है तो कही बिगड़ रही है। बिहार में एनडीए ने अपनी सीटों को साझा कर लिया है। इस बटवारें के बाद सियासी समीकरण कहा तक सही होंगे ये तो 4 जून के नतीजों से पता चलेगा। सीट शेयरिंग में खाली हाथ रहने के बाद RLJP चीफ पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दि है। पशुपति पारस ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस्तीफा दे दिया है । इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई। प्रेस कांफ्रेंस में पशुपति पारस ने…

सीट बंटवारे को लेकर कही बात बन रही है तो कही बिगड़ रही है। बिहार में एनडीए ने अपनी सीटों को साझा कर लिया है। इस बटवारें के बाद सियासी समीकरण कहा तक सही होंगे ये तो 4 जून के नतीजों से पता चलेगा। सीट शेयरिंग में खाली हाथ रहने के बाद RLJP चीफ पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दि है। पशुपति पारस ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस्तीफा दे दिया है । इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई। प्रेस कांफ्रेंस में पशुपति पारस ने कहा कि उन्हें एक भी सीट नहीं दी गई।

  • बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
  • केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा
  • मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा

मेरे साथ हुई नाइंसाफी

पशुपति पारस बोले मैने ‘5-6 दिन पहले मैंने प्रेस वार्ता में कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक NDA सीटों की घोषणा नहीं करती है। मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफी हुई है। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।

एनडीए ने 40 सीटों को ऐसे बांटा

भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन ने बिहार की 40 सीटों पर सीट बटवारे की घोषणा कर दी है। जिसमे बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दल जदयू 17 सीटों, लोजपा-आर 5 सीटों, रालोमो और हम पार्टी 1-1 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team