पटना, पंजाब केसरी: लोजपा(रामविलास) ने गरीब सवर्णों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 10 प्रतिशत के आरक्षण के प्रावधान को बहुमत के आधार पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सहमति दिए जाने का स्वागत किया है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने पटना में जारी ब्यान में सुप्रीम कोर्ट की सहमति वाले निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए इसे न्यायपूर्ण कहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व0 रामविलास पासवान जी ने संसद में आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग को भी आरक्षण दिए जाने पर बल दिया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा इसपर लिए गए निर्णय में रामविलास पासवान जी की भी बड़ी भूमिका थी। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी भी हमारी पार्टी के संस्थापक की नीतियों एवं विचारों को आगे ले जाते हुए कहते है कि समरस समाज का निर्माण तभी संभव है जब बिना भेदभाव के सबके आंसू पोछे जाए।
लोजपा रामविलास के मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी आरक्षण का प्रबल समर्थन करती है तथा हमारी नीति है कि विकास की मुख्यधारा से जो भी वर्ग छूट जाए उन्हें भी इसका लाभ समान रूप से मिले ताकि सबका कल्याण हो।


Download Android App
Download iOS App



