बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग, जानिए दोनों डिप्टी सीएम के पास कितने ?

Portfolio Allocation Among Ministers in Bihar
Portfolio Allocation Among Ministers in Bihar : बिहार में अगले मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शपथ ले ली है. इसके साथ 2 डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है. चर्चा उनके विभागों पर है, किसे कितने विभाग मिले हैं. जाहिर जिसके हिस्से जितने विभाग उसका प्रशासन पर उतनी ही पकड़. ऐसे में सम्राट चौधरी न सिर्फ बिहार के नए बौस बन गए हैं बल्कि वे विभागों के मामले में भी उतने ही मजबूत दिखाई दे रहे हैं.

बता दें,. समारत चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं वे भाजपा के बिहार में पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए हैं. यहां तक पहुँचने के लिए भाजपा को 46 सालों का तप करना पड़ा है.

Portfolio Allocation Among Ministers in Bihar : सम्राट चौधरी के पास विभाग

विभागों की बात करें तो सम्राट चौधरी के पास गृह समेत कुल 29 विभाग हो चुके हैं. इसमें सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, वित्त और कई अहम विभाग शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार तक यही व्यवस्था जारी रहेगी। नीचे सम्राट के पास विभागों की लिस्ट देखिए –

क्रम संख्या विभाग का नाम
1 सामान्य प्रशासन
2 गृह
3 मंत्रिमंडल सचिवालय
4 निगरानी
5 निर्वाचन
6 राजस्व एवं भूमि सुधार
7 खान एवं भू-तत्व
8 नगर विकास एवं आवास
9 स्वास्थ्य
10 विधि
11 उद्योग
12 पथ निर्माण
13 कृषि
14 लघु जल संसाधन
15 श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
16 युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
17 पर्यटन
18 कला एवं संस्कृति
19 डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
20 आपदा प्रबंधन
21 पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
22 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
23 सूचना प्रावैधिकी
24 खेल
25 सहकारिता
26 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
27 गन्ना उद्योग
28 लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
29 पंचायती राज

दोनों डिप्टी सीएम के पास विभाग

वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 और विजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभाग मिले हैं. इसकी लिस्ट नीचे देखें –

विजय कुमार चौधरी के पास विभाग-

क्रम संख्या विभाग का नाम
1 जल संसाधन
2 संसदीय कार्य
3 सूचना एवं जनसंपर्क
4 भवन निर्माण
5 अल्पसंख्यक कल्याण
6 शिक्षा
7 विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
8 ग्रामीण विकास
9 परिवहन
10 उच्च शिक्षा

विजेंद्र प्रसाद यादव के पास विभाग –

क्रम संख्या विभाग का नाम
1 ऊर्जा
2 योजना एवं विकास
3 मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
4 वित्त
5 वाणिज्य-कर
6 समाज कल्याण
7 खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
8 ग्रामीण कार्य

यह भी पढ़ेंजानिए कौन हैं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, जिन्हें माना जाता है नीतीश कुमार का थिंक टैंक, कांग्रेस से था गहरा नाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।