प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले का दौरा करेंगे, जहां वे 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट वाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे, साथ ही रेलवे लाइन और नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा। कोलकाता के बाद यह पूर्वी भारत और बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। 2,800 मीटर लंबा रनवे बड़े विमानों जैसे एयरबस और बोइंग के संचालन के लिए उपयुक्त है, जो क्षेत्र में हवाई यातायात को सुगम बनाएगा। 4,000 वर्ग मीटर में फैला टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे अगले 40 वर्षों तक बढ़ते यातायात को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। यह हवाई अड्डा न सिर्फ पूर्णिया बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
स्थानीय लोगों में इस हवाई अड्डे को लेकर उत्साह है। पूर्णिया के एक निवासी ने कहा, हवाई अड्डा बनने से बहुत अच्छा लग रहा है। पहले हमें पटना या कोलकाता जाना पड़ता था, जो समय और पैसे की बर्बादी थी। अब यात्रा करना सुविधाजनक हो जाएगा। एक अन्य स्थानीय ने बताया, यह हवाई अड्डा हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि पूर्णिया का नाम भी देशभर में होगा।
पीएम मोदी मखाना बोर्ड की स्थापना
वहीं, एक अन्य शख्स ने कहा कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना मखाना उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्णिया और आसपास का क्षेत्र मखाना उत्पादन का प्रमुख केंद्र है, और यह बोर्ड किसानों को बेहतर तकनीक, बाजार और संसाधन उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा, नई रेलवे लाइन और ट्रेन का शुभारंभ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, जिससे लोगों और सामानों का आवागमन और आसान होगा। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा पूर्णिया को विकास के नए पथ पर ले जाएगा। हवाई अड्डा, रेल परियोजनाएं और मखाना बोर्ड जैसे कदम न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को, बल्कि पूरे बिहार के विकास को गति देंगे।
मखाना और बिहार का बहुत गहरा नाता रहा है। पूर्णिया से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे इस क्षेत्र के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत लाभ होने वाला है।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2025


Download Android App
Download iOS App



