पूर्णिया के हेम कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति का शव बरामद, पुलिस और सीएफएस टीम जांच में जुटी

Summary :

Purnia Elderly Couple Death Case : केनगर थाना क्षेत्र की झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के हेम कॉलोनी मुसहरी (वार्ड-8) में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतकों की पहचान गुलर ऋषि (62) और उनकी पत्नी मुनिया देवी (60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही केनगर थानाध्यक्ष (SHO) अजय कुमार अजनवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह और सीएफएस (Cटीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (evidence) जुटाए। पुलिस…

Purnia Elderly Couple Death Case : केनगर थाना क्षेत्र की झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के हेम कॉलोनी मुसहरी (वार्ड-8) में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतकों की पहचान गुलर ऋषि (62) और उनकी पत्नी मुनिया देवी (60) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही केनगर थानाध्यक्ष (SHO) अजय कुमार अजनवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह और सीएफएस (Cटीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (evidence) जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है।

Senior Citizen Couple Death : भाई पर लगाया हत्या का शक

इस दर्दनाक घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक दंपति की बेटी चम्पा देवी ने अपने बड़े भाई मनोज ऋषि पर माता-पिता की हत्या करने का सीधा आरोप लगाया। चम्पा देवी ने पुलिस को बताया कि मनोज ऋषि पेशे से मजदूर है और वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था।

भाई के प्रताड़ित करने के कारण बुजुर्ग दंपति पिछले एक महीने से बेटी के घर पर ही रह रहे थे और वहीं खाना खाते थे। चम्पा ने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को जब वह अपने माता-पिता को लेने आई थी, तब भाई मनोज, भाभी फूल कुमारी और भतीजे श्रवण ऋषि ने उसके साथ मारपीट की थी और धमकी दी थी कि इन्हें मार डालने के बाद ही लाश ले जाने देंगे।

Bihar Police Investigation : पुलिस जांच में जुटी

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, यह बुजुर्ग दंपति पिछले करीब एक साल से भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। आरोप है कि बेटा मनोज गांव वालों को भी उन्हें भीख न देने के लिए दबाव बनाता था।

मृतक के छोटे बेटे संजय ऋषि ने बताया कि वह शनिवार रात बालू ढुलाई के काम से बाहर गया था और रविवार सुबह जब लौटा तो माता-पिता की लाश फंदे से झूलती मिली। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।