दिल्ली पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाया गया अभियान, सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन कवच’,

Summary :

Delhi : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अपने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ के तहत 48 घंटे की लगातार कार्रवाई में के दौरान 337 अपराधियों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान 99 पुलिस टीमों ने पूरे जिले के विभिन्न इलाकों में 338 जगह छापेमारी कर मादक पदार्थ, अवैध शराब व हथियार और जुआ-सट्टे के अड्डों खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस मुख्यालय से सीपी साहब सतीश गोलछा के निर्देश पर 22 जून की शाम छह बजे से 24 जून की शाम छह बजे तक चलाया गया।…

Delhi : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अपने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ के तहत 48 घंटे की लगातार कार्रवाई में के दौरान 337 अपराधियों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान 99 पुलिस टीमों ने पूरे जिले के विभिन्न इलाकों में 338 जगह छापेमारी कर मादक पदार्थ, अवैध शराब व हथियार और जुआ-सट्टे के अड्डों खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया।

यह अभियान पुलिस मुख्यालय से सीपी साहब सतीश गोलछा के निर्देश पर 22 जून की शाम छह बजे से 24 जून की शाम छह बजे तक चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाना, नशा तस्करी और अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करना, अवैध हथियारों तथा जुए के कारोबार पर कार्रवाई करना और घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था।

डीसीपी ने ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी थानों के अलावा साइबर थाना, स्पेशल स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स सेल और एएटीएस की टीमें भी सक्रिय रहीं। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, झुग्गी बस्तियों, शराब तस्करी के रूटों और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट के तहत 36 मामले दर्ज कर 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 5.001 किलोग्राम गांजा, 54.76 ग्राम स्मैक, 52 ग्राम एमडीएमए, 150 एविल इंजेक्शन, 231 सिरिंज, 35 नालोक्सोन टैबलेट, 45 बोतल कोडीन सिरप और 15,450 रुपये नकद बरामद किए।

22 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 22 मामले दर्ज कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1,530 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं आर्म्स एक्ट के 20 मामलों में 20 आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से दो पिस्टल, तीन देसी कट्टे, सात जिंदा कारतूस और 16 चाकू बरामद किए गए। जुआ अधिनियम के तहत 28 मामलों में 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 87,050 रुपये नकद और 1,092 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अलावा वाहन चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 चोरी के वाहन भी बरामद किए गए।

डीसीपी ने बताया कि अभियान के दौरान चार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 306 बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने 361 वाहनों को जब्त किया गया। दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 3,511 लोगों को हिरासत में लिया गया और सीओटीपीए के तहत 1,119 चालान किए गए।

ज्वाइंट सीपी सेंट्रल रेंज के मधुर वर्मा ने बताया कि  ऑपरेशन कवच 14.0 ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता और समन्वित पुलिसिंग को साबित किया है। अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त किया है।आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें : शिवराज सिंह ने दिया एकता और सेवा का मंत्र, कहा – “टीम इंडिया, टीम रूरल डेवलपमेंट…”

 

Avinay