Kushinagar Road Accident : सोनबरसा के पास हाटा-पिपराइच मार्ग पर शनिवार को एक बेकाबू कार की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से हाटा सीएचसी (CHC) से लेकर डूमरी सवांगी पट्टी गांव तक मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव के तीन लोगों के चले जाने से पूरा इलाका गहरे सदमे में है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को जब पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव एक साथ गांव पहुंचे, तो गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई।
Car Hits Bike in Kushinagar : एक झटके में खोया परिवार

इस भीषण सड़क हादसे ने डूमरी सवांगी पट्टी गांव के अनिरुद्ध सिंह के परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दिया है। अनिरुद्ध ने इस दुर्घटना में अपनी पत्नी, बहू और भतीजे को हमेशा के लिए खो दिया है। उनके दोनों बेटे इस समय रोजी-रोटी के सिलसिले में दुबई में हैं।
Family Killed in Road Accident : चचेरे भाई के घर भी टूटा दुखों का पहाड़
दुःख का यह पहाड़ अनिरुद्ध के चचेरे भाई हीरालाल सिंह के परिवार पर भी टूटा है। हादसे के वक्त बाइक चला रहे उनके छोटे बेटे विवेक की भी जान चली गई। विवेक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और गोरखपुर में रहकर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे थे।
वे महज दो दिन पहले ही घर आए थे और उन्हें क्या पता था कि यह सफर आखिरी साबित होगा। विवेक की मौत से पिता हीरालाल, भाई अभिषेक और मनीष का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो सगे भाइयों के परिवारों में मातम छा जाने से पूरे गांव के चूल्हे नहीं जले हैं और हर आंख नम है।


Download Android App
Download iOS App




