Delhi : साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गोविंदपुरी थाने इलाके स्थित आशा किरण अपार्टमेंट में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गईखबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हर एंगल जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने माता-पिता के साथ आशा किरण अपार्टमेंट में रहती थी। उसकी मां गृहिणी हैं, जबकि पिता मछली बेचने का काम करते हैं। परिवार को सरकार की ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना के तहत यह फ्लैट मिला था और कुछ समय पहले ही वे यहां रहने आए थे।
बच्ची अभी स्कूल नहीं जाती थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची खेलते-खेलते हादसे का शिकार हुई, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
बच्ची बालकनी या खिड़की से नीचे गिरी जांच कर रही पुलिस
अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि बच्ची बालकनी से गिरी, खिड़की से नीचे गिरी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से पूरे अपार्टमेंट में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल गोविंदपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : शिवराज सिंह ने दिया एकता और सेवा का मंत्र, कहा – “टीम इंडिया, टीम रूरल डेवलपमेंट…”


Download Android App
Download iOS App




