जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि उन्होंने जाति और धर्म की बंदिशों से ऊपर उठकर राज्य में सबके विकास के लिये काम किया है।
श्री कुमार ने यहां गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी संभा को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य में जब से उनकी सरकार है तब से जाति और धर्म की बंदिशों से ऊपर उठकर उन्होंने सबके विकास के लिए काम किया है और उसके सद्परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।
जदयू अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि चर्चा करते हुए कहा कि उनके पांच वर्ष के कार्यकाल मे देश की प्रतिष्ठा दूसरे देशों में काफी बढ़ गई है। देश में सबके विकास पर कार्य हो रहा है। बिहार के विकास पर भी उनकी नजर है और इसी का परिणाम हैं राज्य में 50 हजार करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी मिल गई है।
मोदी को दो भारत नहीं बनाने देंगे : राहुल गांधी
श्री कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुये कहा कि बिहार मे 15 बर्षों तक पति-पत्नी का राज रहा है और अब उनके पुत्र एवं पुत्री भी सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एक ऐसे परिवार का भी शासन रहा जो केवल अपने परिवार के हितों की रक्षा करने के लिए राजनीति करता है। वे परिवार के विकास के लिए पुन: सत्ता मे आना चाहता है। उन्हें बिहार के विकास से कोई लेना देना नहीं है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि राज्य में प्रथम और द्वितीय चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। सूचना के अनुसार इन चरण में कुल नौ की नौ सीटों पर राजग जीत तय है। उन्होंने ने कहा कि श्री नरेंद, मोदी कामदार प्रधानमंत्री है। उन्होंने पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में कभी भी छुट्टी नहीं ली और प्रतिदिन 18 घंटे तक काम करते रहे हैं।
वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि केंद, सरकार ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के तर्ज काम किया है और आगे भी इसी तर्ज पर काम करेगी। उन्होंने मुसलमानों से अपील कि वे किसी दल के बंधुआ न बनें बल्कि देश कर विकास करने वाले दल को अपना मत दें। उन्होंने एक नया नारा देते हुए कहा कि ‘कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा और नया जमाना आएगा।’


Download Android App
Download iOS App



