पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद ने अपने शासनकाल में दलितों-पिछड़ों को रिजर्वेशन से वंचित रख कर पंचायतों-निकायों के चुनाव कराये और रिजर्वेशन में पिछड़ा-अतिपिछड़ा के वर्गीकरण का भी उन्होंने विरोध किया था। राजद- जैसी मानसिकता वाले चंद दलों के विरोध के बावजूद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में भारी बहुमत से आर्थिक आधार पर गरीबों को 10 फीसद रिजर्वेशन दिलाने वाला बिल पास कराने में सफल हो गएए तब लोगों के गुस्से को भांप कर राजद अपने सवर्ण विरोधी रुख पर लीपापोती कर रहा है।
10 फीसद राजद रिजर्वेशन को लालीपॉप बताने वाले बतायें कि वे गरीबी के आधार पर क्या इससे अधिक रिजर्वेशन देने का वादा अपने घोषणापत्र में कर सकते हैं। श्री मोदी ने कहा कि राजद में जिन सीनियर समाजवादी नेताओं को परिवारवादी राजनीति के तहत किनारे लगा दिया गया है, उन्होंने परिवार की बेनामी सम्पत्ति पर भले कुछ न कहा हो लेकिन यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को तो स्वार्थी बता ही रहे हैं। दूसरी तरफ राजद के राजकुमार यूपी में कांग्रेस को अपमानित करने वाले नेताओं को गुलदस्ते भेंट करने के बाद पटना में कांग्रेस का दही-चूड़ा खाने भी पहुंच गए।


Download Android App
Download iOS App



