पटना सिटी : दशमेश गुरू श्री गुरूगोविन्द ङ्क्षसह जी के जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में तख्त प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित अखंड पाठ की समाप्ति पर पहुंचे सूबे के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने अमृतसर रेल हादसे में मृत लोगों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि घटना अचानक घटती है।
बताते चलें कि पिभ्छले 48 घंटों चल रहा अखंड पाठ रेल हादसे में मृत लोगों के शांति के लिए रखा गया था। इससे पूर्व अखंड पाठ के बाद तख्त के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने शांति के लिए अरदास किया। तख्त प्रबंधन के महासचिव महेन्द्र पाल सिंह ढिल्लन, प्रो. लाल मोहर उपाध्ययाय, स. त्रिलोक सिंह, ने भी मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर स. प्रेम सिंह, स. सौरभ सिंह, विनोद अवस्थी, राजेश साह, प्रदीप काश, स. चरण सिंह, आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



