Rohtas Family Road Accident: बिहार के रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव निवासी परमा कुमार, उनकी भाभी खुशबू देवी और उनकी चार साल की बेटी काव्या के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, परमा कुमार अपनी भाभी और भतीजी के साथ बाइक से सासाराम से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़ईया बाग के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Rohtas Family Road Accident: श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि परमा कुमार की दादी का हाल ही में निधन हुआ था। तीनों उसी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Bihar Accident News: पुलिस जांच में जुटी, चालक फरार
जानकारी के मुताबिक, गांव में परमा कुमार की दादी का निधन हो गया था और उन्हीं के श्राद्ध कर्म (तेरहवीं) में शामिल होने के ये सभी लोग जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें – बिहार में भाजपा सियासी फेरबदल की असल किंग मेकर, जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने दे दिया इशारा


Download Android App
Download iOS App




