Bihar Next CM: बिहार मे इस समय सारी उठापटक नए सीएम बनाए जाने की चल रही है। भाजपा और जेडीयू के नेताओं के बीच मीटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि काफी हद तक यह बात साफ होती जा रही है कि नए सीएम को बनाने में किस पार्टी की भूमिका अंतिम मानी जाएगी।
नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जो कहा है, उससे इतना तय हो गया है कि नए सीएम के चुनाव के नाम पर जदयू भाजपा को आगे कर रही है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ कहा है कि नए सीएम की अनुशंसा बीजेपी ही करेगी।
Bihar Next CM: सीएम चुनने की गहमागहमी
बता दें, कल रविवार की सुबह से ही सीएम नीतीश कुमार के आवास में गहमागहमी चल रही है। जदयू के तमाम बड़े नेता सीएम आवास पहुंचे। इससे पहले शनिवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने भी सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं दिल्ली में अमित शाह से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने लंबी चौड़ी बातचीत की। तय है कि बिहार को नया मुख्यमंत्री बहुत जल्द मिलने जा रहा है। संभव है की इसकी घोषणा 1-2 दिन में ही हो जाए।
बता दें, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के भी आज पटना पहुंच सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने की पूरी संभावना है। उधर रविवार को सीएम आवास से निकलने के बाद मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने सम्राट चौधरी की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात पर भी बात की और कहा कि सम्राट चौधरी तो पहले भी सीएम आवास आते रहे हैं।
Vijay Kumar Chaudhary Statement: भाजपा को ते करना है

अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। स्वाभाविक है इसमें NDA के सभी घटक दलों में आपस में बातचीत होगी ही होगी।’ हालांकि विजय चौधरी ने ये भी साफ किया है कि अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। विजय चौधरी ने नए मुख्यमंत्री को लेकर साफ कहा कि चंद दिन और हैं, इंतजार कर लीजिए, सबकुछ पता चल जाएगा।’
विजय कुमार चौधरी ने मीडिया में बयान दिया कि ‘ये तो भारतीय जनता पार्टी को तय करना है। इस मामले में बीजेपी की अपनी प्रक्रिया होती है। उनकी अनुशंसा पर NDA का विधायक दल नेता चुनेगा। बिहार का मुख्यमंत्री तो वही बनेगा जिसे NDA का विधायक दल अपना नेता चुनेगा। इसमें भारतीय जनता पार्टी की अहम भूमिका है। अब वो लोग तय करके बताएंगे, फिर NDA के विधायक दल की बैठक होगी। उसमें विचार करके विधायक दल का नेता चुना जाएगा।’
भाजपा किंग मेकर
इससे साफ है कि बिहार में अब असली किंग मेकर जेडीयू नहीं बल्कि भाजपा है। उसके मुहर से सीएम चुना जाएगा। संभव है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री पहली बार भाजपा से हो। यह भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि होने जा रही है, क्योंकि यह राज्य 90 के दशक से क्षेत्रीय दलों के नियंत्रण में रहा है, और पहली बार राष्ट्रीय पार्टी राज्य में पूरे नियंत्रण से अपना नेता चुनने के पोजीशन में है।


Download Android App
Download iOS App




