Hapur Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तमाम वीडियो वायरल होती है। कुछ वीडियो सोचने-समझे, कुछ हंसने और कुछ रोने पर मजबूर कर देती है। लेकिन कुछ ऐसी वीडियो भी होती है जिसमें लोगों की ओछी हरकत उजागर होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक युवक जलती चिता से उपले निकालकर, शमशान घाट में हुक्के में भरकर नशे कर रहा है। युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। इन्हीं में से किसी एक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शनिवार को वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। फ़िलहाल उसके तीनों साथी की तलाश जारी है।
Hapur Viral Video: चिता की आग से सुलगाया हुक्का
यह घटना हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की बताई जा रही है। यहां शुक्रवार को मुन्नी देवी (75) का निधन हो गया था। परिवार ने पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया और फिर सब घर चले गए। इसी बीच एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। युवक अपने साथ हुक्का भी लाया था। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक ने लकड़ी की मदद से जलती चिटा से उपले बाहर निकाल रहा है।
उसके बाद उसने उस उपले को हुक्के में भरकर नशे के लिए सुलगाने लगा। युवक के साथ पहुंच दोस्तों ने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शनिवार को इस वीडियो के सामने आने के बाद गांव वालों में गुस्सा फेल गया। सोशल मीडिया पर भी युवक की इस हरकत पर लोगों ने नाराजगी जताई।
हापुड़ में हुक्का सुलगाने के लिए युवक ने जलती चिता से उपले निकाल लिए। उसने एक हाथ में पतली छड़ी ले रखी थी। इसके सहारे एक-एक करके चिता से उपले घसीट कर किनारे लाया। फिर इन्हें हुक्के में भरकर नशे के लिए सुलगाने लगा।
युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। इन्हीं में से एक ने… pic.twitter.com/Zc5m00RKLk
— mohd Asif Abbas (@MOHDASIFABBAS3) April 12, 2026
Uttar Pradesh Crime News: एक आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान अभिषेक (सुरेंद्र का पुत्र), विनीत (सुरेंद्रपाल का पुत्र), आरिफ (शाहिद का पुत्र) और मोइन (इस्लाम का पुत्र) हैं, और ये सभी महमूदपुर के निवासी हैं। पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। साथ ही वह हुक्का भी बरामद कर लिया है, जिसे चिता की आग से अपमानित किया गया था। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पाक की मध्यस्थता पर फिरा पानी! अमेरिका-ईरान के बीच नहीं बनी बात, फिर भी इशाक डार ने थपथपाई अपनी पीठ


Download Android App
Download iOS App




