CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वालें लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस बार 10वीं का रिजल्ट पिछले सालों की तुलना में जल्दी जारी कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है।
CBSE 10th Result 2026 Date: 15 अप्रैल को आएगा 10वीं का रिजल्ट?
CBSE इस बार से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं) साल में दो बार आयोजित करेगा। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी परीक्षा मई में होगी। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई 15 अप्रैल को 10वीं के रिजल्ट घोषित कर सकता है। जो पिछले साल के मुकाबले काफी जल्दी होगा।
रिजल्ट जल्दी घोषित करने के पीछे क्या कारण है?
- तेजी से हो रहे मूल्यांकन के कारण CBSE 10वीं के रिजल्ट जल्दी घोषित होने की संभावना है।
- बोर्ड को मई 2026 में दूसरी परीक्षा आयोजित करनी है, जो छात्रों के लिए सुधार का मौका होगा।
- छात्रों को तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ेगी।
- कम्पार्टमेंट वाले छात्र भी दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।
- केवल वे छात्र दूसरी परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे, जिन्होंने पहली बोर्ड परीक्षा दी है।
- छात्र अपने स्कूल के जरिए दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो तीन फेज में होंगे।
- पहले फेज के आवेदन 18 मार्च से 31 मार्च तक होंगे, जबकि दूसरे और तीसरे फेज का आवेदन रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग से पहले सोमवार को होगी बड़ी बैठक, सैलरी बढ़ोतरी, DA मर्जर पर अहम फैसले संभव
Website to Check Result: इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
How to Check CBSE 10th Result 2026: कैसे चेक करें CBSE रिजल्ट?
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class 10th) 2026’ का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड ID भरनी होगी।
- सारी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक! जलती चिता की आग से सुलगाया हुक्का; Video वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन


Download Android App
Download iOS App




