Saharsa Murder Case: सहरसा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंसे से लटक गया। यह घटना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने एक ही कमरे से पति-पत्नी के शव बरामद किए हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला वार्ड नंबर 18, विषहरी का है। मृतकों की पहचान रमनजी खां और उनकी पत्नी काजल देवी के रूप में की गई है।
Saharsa Murder Case: पत्नी की हत्या कर खुद फंदे से लटका पति

जानकरी के अनुसार, रमनजी खां अपनी बूढ़ी मां, बच्चों और पत्नी के साथ रात कोखाना खाकर सो गए थे। तभी रात के करीब 2 से 3 बजे उनकी मां की नींद खुली तो देखा कि एक कमरे में बेटे रमनजी खां रस्सी के सहारे पंखे से लटका था। वहीं, बहू काजल देवी का गला कटा हुआ शव जमीन पर पड़ा था। अंधेरी और सुनसान रात में अचानक चीख-पुकार मच गई। इस घटना की सूचना तुरंत बनगांव थाने की पुलिस को दी गई।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। सहरसा सदर के एसडीपीओ आलोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।
Saharsa Crime News: 18 साल पहले हुई थी शादी

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, रमनजी खां की शादी 18 साल पहले दिल्ली में काजल से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों दिल्ली से गांव लौट आए और यहां कारोबार करने लगे। पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के रिश्ते में दिक्कतें आ रही थीं। हत्या के कारण अभी तक साफ नहीं हो पाए हैं, और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच कर रही है। रमनजी खां के परिवार में उनकी बूढ़ी मां और तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) हैं।
यह भी पढ़ें: हद हो गई! Admit Card पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी ‘कुत्ते’ की फोटो, बोर्ड की लापरवाही का नया कारनामा


Download Android App
Download iOS App




