Eid Ul Fitr 2026 Date: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को सबसे पवित्र माना जाता है, जो अभी चल रहा है। इसकी शुरुआत 19 फरवरी से हुई थी। इस पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान खत्म होने के बाद, ‘शव्वाल’ महीने की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है, जिसे ‘मीठी ईद’ या ‘ईद-उल-फितर’ भी कहते हैं।
ईद कब मनाई जाएगी, यह पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करता है। इसलिए, लोगों के मन में यह सवाल है कि भारत में ईद 20 मार्च को होगी या 21 मार्च को। आइए जानते हैं कि ईद की तारीख कैसे तय होती है।
Eid Ul Fitr 2026 Date: भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
जानकारों का कहना है कि इस साल भारत में ईद 20 मार्च को होने की संभावना है। हालांकि, इसकी पक्की तारीख चांद दिखने के बाद ही साफ हो पाएगी। अरब देशों में भारत के मुकाबले एक दिन पहले ईद मनाई जाती है।
अरब देशों में ईद कब मनाई जाएगी ?
सऊदी अरब जैसे अरब देशों में, भौगोलिक स्थिति की वजह से चांद भारत से एक दिन पहले दिख जाता है। वहां चांद दिखने के अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाता है। अगर अरब देशों में 18 मार्च को चांद दिखता है, तो वहां 19 मार्च को ईद होगी और भारत में 20 मार्च को।
यह भी पढ़ें- ईद-उल-फितर पर इन 5 लजीज Recipes के साथ सजाएं अपना दस्तरखान


Download Android App
Download iOS App




