भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को विधानमंडल दल की बैठक हुई, जिसमें मौजूदा बजट सत्र में पार्टी की रणनीति एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बैठक के बाद कहा कि सदन में विपक्ष के आरोपों का समुचित जवाब दिया जाएगा।
आरोपों का समुचित जवाब देने की रणनीति
भाजपा विधानमंडल दल के सभी सदस्यों को सत्र में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही विपक्ष के आरोपों का समुचित जवाब देने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह बजट सत्र है, जिसमें अन्य विधायी कार्यों के साथ ही विभागवार बजट पर भी चर्चा होगी। सत्ताधारी दल होने के नाते भाजपा सदन में अपनी भूमिका का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करेगी।
सदन के संचालन में सहयोग करें
विपक्ष से भी अपेक्षा है कि वह एक जिम्मेवार विपक्ष की तरह सदन के संचालन में सहयोग करें। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, हरि साहनी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय आदि के साथ सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App




