नवग्रहों के मंत्रिमंडल में इस माह पाॅच से अधिक ग्रहों का गोचर परिवर्तन होगा। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ज्योतिष योग शोध केन्द्र, बिहार के संस्थापक दैवज्ञ पंo आरo केo चौधरी “बाबा-भागलपुर” ने ज्योतिष शास्त्रानुसार स्पष्ट तौर पर बतलाया कि:- न्यायाधीश ग्रह शनि देव 16 दिसम्बर 2018 (शुक्रवार) को, सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करते ही अस्त हो गये हैं।
ज्योतिष शास्त्रानुसार ऐसी कम ही सम्भावना रहती है कि जब पाॅच ग्रहों एक साथ और एक ही माह में अपनी चाल बदलें। इससे मानव ही नहीं अपितु पशु-पक्षी, पेड़-पौधे यहाँ तक कि प्रकृति भी प्रभावित होगी तथा केन्द्र और राज्य सरकारें भी प्रभावित होते हुए परस्त होगी। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही शनि और सूर्य इन दो ग्रहों के चाल बदलने के बाद 23 दिसम्बर 2018 (रविवार) को सेनापति ग्रह मंगल का कुम्भ से मीन राशि में प्रवेश होगा।
ऐसा परिवर्तन के फलाफल असामान्य और अप्रत्याशित घटनाएँ घटने के आसार हैं गठबंधन की राजनीति में दरारें उत्पन्न होगी तथा एक-दूसरे को आॅखे दिखाएगें। खासकर लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद इस गठबंधन की राजनीति में दरार बड़ी होकर एक नया गठबंधन तैयार होगा जो येन-केन-प्रकारेण केन्द्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनाएगी।लोकसभा चुनाव परिणाम के मद्देनजर कहना है कि श्री उपेन्द्र कुशवाहा को राजद गठबंधन (महागठबंधन) में विशेष लाभ के आसार नहीं हैं और श्री जीतन राम मांझी जी खाता भी खोल लेते हैं तो बड़ी बात होगी और तो और मौसम वैज्ञानिक के लिए भी मौसम प्रतिकूल रहने के आसार हैं यानि लोकसभा के 03 सीटों पर विजयश्री पाना भी मुश्किल है।
राजग गठबंधन को श्री नीतीश कुमार के सहारे 12 से 15 सीटों पर विजयश्री मिलने की सम्भवाना है जबकि राजद का स्वर्णिम समय है जिसके फलस्वरूप राजद गठबंधन (महागठबंधन) को लोकसभा में 25 से 28 सीटों पर विजयश्री मिलने की प्रबल सम्भवानायें हैं जबकि बिहार काॅग्रेस पार्टी को विशेष फायदा तो नहीं दिखता है।
लेकिन राजद के सहारे चुनावी नैय्या पार कर पहले से बेहतर स्थिति में रहेंगे। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद काॅग्रेस पार्टी का ग्राफ लुढकेगा। ऐसा ज्योतिर्विद्या विद्या के आलोक में परिलक्षित हो रहा है। ग्रहों के ऐसे परिवर्तन से मौसम ठंढ से मस्त केन्द्र और राज्य की सरकारें आरोप-प्रत्यारोप से पस्त और बारह राशियों में मेष, तुला, मकर व मीन राशि के लिए अनुकूल तथा उत्साहवर्धक। वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुम्भ राशियों के लिए प्रतिकूल व निराशाजनक होने के आसार हैं


Download Android App
Download iOS App



