बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में आज ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गड़खा – बसंत मुख्य मार्ग पर हकाम गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती को कुचल दिया। इस दुर्घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई है।
मृतका की पहचान हेमतपुर गांव निवासी ब्रह्मानंद प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री वीणा कुमारी के रूप में की गयी है जो अपने घर से पढ़ने जा रही थी।
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के विरोध में उग, लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर यातायात को बहाल करा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



