पटना : बिहार शिवसेना प्रमुख कौशलेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिवसेना भाजपा का विकल्प पार्टी होगी। राम मंदिर मुद्दे पर केन्द्र की भाजपा सरकार ने वादा खिलाफ किया। कॉटिल्या होटल में पत्रकारों से वार्तालाप कर उन्होंने कहा कि` राम मंदिर का मुद्दा हिन्दुओं के बीच धारणा बनी हुई है। केन्द्र में शिवसेना भाजपा के साथ है। फिर भी डर बना हुआ है कि भाजपा का 15 लाख देने का वादा की तरह राम मंदिर का मुद्दा भी जुमला बनकर न रह जाये।
केन्द्र की सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोयी है जिसे शिवसेना पहले मंदिर फिर सरकार के नारे के साथ जगाने का काम करेगा। केन्द्र सरकार कानून बनाकर राम मंदिर बनाने के रास्ता बनाये। केन्द्र में सरकार बहुमत में है। उन्होंने कहा कि बिहार में इश्रत के अब्बू के साथ सरकार में रहकर हिन्दुओं का दमन, गौ तस्करों से चन्दा वसूली पवित्र स्थलों पर कब्जा करना एवं धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा है। भाजपा नीतीश कुमार के बंधुआ मजदूर की तरह है। इस अवसर पर प्रवक्ता विकास कुमार ज्योति, दिनकर सिंह, संजय कुमार, नीतीश पासवान उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



