बिहार की राजधानी पटना से सटे एक गांव में श्राद्ध का भोज खाना लोगों को भारी पड़ गया जहां भोज खाने के बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद बच्चों से लेकर बुजर्गों की तबीयत खराब होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भोज में शामिल होने के कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और दस्त की शिकायत होने लगी। वहीं देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़ती चली गई।
20 लोगों की तबीयत हुई खराब
वही स्थानीय लोगों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन और ग्रामीण लोग आनन-फानन में मरीजों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। भोज खाने के बाद 20 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एक्टिव हो गई है।
भोजन के सैंपल से होगी जांच
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भोज में परोसे गए किसी खाद्य पदार्थ के दूषित होने से लोगों की तबीयत खराब हुई हो सकती है। जबकि बीमारी की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ भोज में परोसे गए भोजन के सैंपल भी जांच के लिए लेने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल भी बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




