Shreyasi Singh Bihar CM Face Race: नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की खबर के बीच सभी के मन में एक ही सवाल कि कौन होगा बिहार का अगला मुखिया? इसपर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। जनता से लेकर अन्य राजनेताओं के मन में एक ही सवाल कि कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?
इस प्रश्न का उत्तर फिलहाल किसी के पास नहीं है। लेकिन समय के साथ-साथ यह भी जल्द साफ़ हो जाएगा कि पार्टी आलाकमान किसे बिहार की सत्ता सौंपती है। हालांकि, इन सबके बीच राजनीतिक गलियारों में कुछ ऐसे नामों को लेकर चर्चा तेज है कि बिहार का बागडोर किसी महिला मंत्री के हाथ में दी जा सकती है। ऐसे में सबसे पहला नाम जमुई विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक श्रेयसी सिंह का सामने आया है।
Shreyasi Singh Bihar CM Face Race: इन नामों पर चर्चा तेज

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा है, जिनमें श्रेयसी सिंह, मैथिली ठाकुर, हरिभूषण ठाकुर बचौल और विजय सिन्हा जैसे नेता शामिल हैं। BJP का शायद ही कोई ऐसा MLA, MLC या सांसद—संसद के किसी भी सदन से—होगा, जिसे यह संदेश न मिला हो: “बधाई हो! आपका नाम सबसे आगे है।”
Shreyasi Singh News: इन शर्तों के आधार पर पार्टी करेगी फैसला

वहीं जाति, लिंग और क्षेत्र के आधार पर भी नेताओं को बधाई दी जा रही है। जहां श्रेयसी सिंह और रमा निषाद—जो पहली बार विधायक और मंत्री बनी हैं, उन्हें भी इस चर्चा का हिस्सा बनाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण नीति के संदर्भ में लोगों का मानना है कि बीजेपी किसी महिला को ही बिहार का अगला उत्तराधिकारी चुनेगा। हालांकि, इस चरण पर यह अटकल लगाना सही नहीं होगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा; यह फ़ैसला पूरी तरह से पार्टी आलाकमान के हाथ में है। बहुत जल्द सब कुछ साफ़ हो जाएगा—विशेष रूप से, नीतीश कुमार के बाद बिहार की ज़िम्मेदारियाँ किसे सौंपी जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App




