पटना संवाददाता: सुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा आज 05 मार्च न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना स्थित सुलभ भवन के प्रांगण में 63वीं थापना दिवस समारोह बड़े धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर सुलग इन्टरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन, बिहार राज्य शाखापटना के मानद अपर नियंत्रक भी जयप्रकाश झा तथा सुलभ परिवार के अन्य सम्मानित सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सुलभ गीत से किया गया। तदुपरान्त दीप प्रकर राष्ट्रपति महात्मा गाँधी तथा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के तैलचित्र पर मालार्पण किया गया। अपर नियंत्रक जय प्रकाश झा ने अपने अभिभाषण में सुलभ की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा संस्था के संस्थापक डॉ० विन्देश्वर पाठक द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सृजनी की निदेशिका श्रीमती हेमलता शेखावत ने अपने अभिभाषण में कहा कि सुलभ द्वारा किये गये कल्याणकारी कार्य, विशेषकर सिर पर मैला ढोने की अमानवीय प्रथा का उन्मूलन एवं विधवा महिलाओं की कल्याणकारी कार्यों की चर्चा की। इसके उपरान्त सुलभ के 534 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सुलभ प्रांगण में सभी सुलभ परिवार के सभी सदस्यों ने मिल-जुलकर केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाईयों दीं।


Download Android App
Download iOS App



