5 हत्यारों पहुंचे अस्पताल! पटना गोलीकांड में सभी संदिग्धों की हुई पहचान

Summary :

पटना में हुए चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस को इस वारदात में शामिल पांच शूटरों की पहचान हो चुकी है.सूत्रों के अनुसार, इस गोलीकांड की अगुवाई तौसीफ बादशाह नाम के अपराधी ने की थी. वारदात के समय वह सफेद प्रिंट वाली शर्ट और नीली जींस पहने हुए था और उसने टोपी नहीं पहन रखी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  तौसीफ पटना के नामी स्कूल सेंट कैरेन्स से पढ़ा है और फिलहाल फुलवारी शरीफ में जमीन का धंधा करता है. वह खुद को ‘बादशाह’ कहकर पहचानता है. पुलिस सूत्रों का कहना…

पटना में हुए चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस को इस वारदात में शामिल पांच शूटरों की पहचान हो चुकी है.सूत्रों के अनुसार, इस गोलीकांड की अगुवाई तौसीफ बादशाह नाम के अपराधी ने की थी. वारदात के समय वह सफेद प्रिंट वाली शर्ट और नीली जींस पहने हुए था और उसने टोपी नहीं पहन रखी थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  तौसीफ पटना के नामी स्कूल सेंट कैरेन्स से पढ़ा है और फिलहाल फुलवारी शरीफ में जमीन का धंधा करता है. वह खुद को ‘बादशाह’ कहकर पहचानता है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि तौसीफ एक गैंग चलाता है जो पैसों के बदले हत्या करता है. आशंका जताई जा रही है कि चंदन मिश्रा की हत्या भी सुपारी लेकर करवाई गई थी.

चार अन्य साथियों की भी पहचान

पुलिस ने तौसीफ के चार और साथियों की पहचान कर ली है, हालांकि उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. सभी को पकड़ने के लिए अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

पूछताछ और दबिश का सिलसिला जारी

फुलवारी शरीफ से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे. इस केस से जुड़े बाकी पहलुओं की भी गहराई से जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें-महिला आरक्षण से फ्री बिजली तक…Bihar के CM Nitish ने 17 दिन में लिए 10 बड़े फैसले

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।