सस्पेंस हुआ खत्म, Tej Pratap यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

Summary :

Tej Pratap: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) को छह साल के लिए राजद से निष्कासित कर दिया, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि तेज प्रताप यादव किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेज प्रताप ने इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है। मंगलवार को महुआ विधानसभा सीट से अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बड़ा बयान दिया…

Tej Pratap: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) को छह साल के लिए राजद से निष्कासित कर दिया, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि तेज प्रताप यादव किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेज प्रताप ने इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है। मंगलवार को महुआ विधानसभा सीट से अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बड़ा बयान दिया है।

राजद के टिकट को लेकर क्या कहा?

तेज प्रताप (Tej Pratap) ने कहा कि अगर राजद उन्हें टिकट नहीं देती है, तो वह महुआ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप ने साफ़ कहा है कि हम महुआ के लिए काम किए हैं, तो चुनाव भी महुआ से ही लड़ेंगे। तेज प्रताप ने महुआ को लेकर अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा, “महुआ को हम जिला बनाएंगे, यह हमारी कर्मभूमि है. वहां की जनता कह रही है कि अगर राजद ने किसी और को टिकट दिया, तो हम उसे हरवा देंगे।”

यह भी पढ़ें :PM Modi ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा के लिए होंगे रवाना, जानें क्यों खास है दौरा

तेजस्वी यादव से मुलाकात पर क्या बोले?

तेज प्रताप (Tej Pratap) से जब उनके भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुलाकातें होती रहती हैं। इसमें कुछ खास नहीं है।” हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के भीतर दरार का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरे छोटे भाई (तेजस्वी) के साथ जयचंद जैसे लोग हैं, जो उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे।’ तेज प्रताप ने दावा किया कि वह किसी को पार्टी से नहीं निकालते, लेकिन कई बार उन्हें पार्टी से निकालने की कोशिश की गई है।

काले कपड़े का भी जिक्र

विधानसभा में विपक्ष के कई विधायकों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं तेज प्रताप सफेद कुर्ते में नज़र आए। इस पर उन्होंने (Tej Pratap) कहा, “हम सिर्फ़ शनिवार को ही काला पहनते हैं। आज शनिवार नहीं था, इसलिए मैंने सफेद कुर्ता पहना। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी तेज प्रताप ने कहा कि अब नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। अगला मुख्यमंत्री कोई युवा नेता होगा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी से कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। तेज प्रताप के इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

Read Also:US-Japan Trade: अमेरिका-जापान के बीच बड़ी ट्रेड डील, 550 बिलियन डॉलर का निवेश, 90% का लाभ

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।