Bihar Politics: CM Nitish का जगह लेंगे निशांत! राबड़ी देवी के इस बयान से सियासी हलचल तेज

Summary :

Bihar Politics: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने बिहार की कमान निशांत कुमार को सौंपने की वकालत की है। राबड़ी देवी ने कहा कि निशांत युवा हैं और अच्छे से कमान संभाल सकते हैं। सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह मानसिक रूप से फैसले लेने में असमर्थ हैं। नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने…

Bihar Politics: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने बिहार की कमान निशांत कुमार को सौंपने की वकालत की है। राबड़ी देवी ने कहा कि निशांत युवा हैं और अच्छे से कमान संभाल सकते हैं। सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह मानसिक रूप से फैसले लेने में असमर्थ हैं।

नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने निशांत कुमार को कमान दिए जाने की मांग की है। (Bihar Politics) हम पहले भी कह चुके हैं और आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है, इसलिए अपने बेटे को कमान सौंप दें।बिहार में जिस तरह की कानून व्यवस्था है, उसे लेकर नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे या नहीं, यह उनका निर्णय है। सच्चाई यह है कि अब उनसे बिहार नहीं संभल रहा है।

बिहार की कानून व्यवस्था ठीक नहीं

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। बिहार में अपराध अब आम सी बात हो गई है, लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं जो कि चिंता का विषय बन गया है। (Bihar Politics) पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है। आयोग जिन वोटरों का नाम काट रहा है, क्या वह भारत के नागरिक नहीं हैं।

इन लोगों का काटा गया नाम?

राबड़ी देवी ने दावा किया है करीब 3 करोड़ लोग जो रोजगार के मकसद से बिहार से बाहर गए, उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। (Bihar Politics) उन्होंने दावा किया है कि केंद सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग बिहार में काम कर रहा है। लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। बाढ़ के समय में बिहार से बहुत सारे लोग बाहर रोजगार की तलाश में जाते हैं। सभी का नाम काट दिया गया है।

सरकार के इशारे पर EC कर रहा काम

राबड़ी देवी ने दावा किया है करीब 3 करोड़ लोग जो रोजगार के मकसद से बिहार से बाहर गए, उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। (Bihar Politics) उन्होंने दावा किया है कि केंद सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग बिहार में काम कर रहा है। लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। बाढ़ के समय में बिहार से बहुत सारे लोग बाहर रोजगार की तलाश में जाते हैं। सभी का नाम काट दिया गया है।

लोकसभा चुनाव में कहां थे?

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें वोटर वेरिफिकेशन कराने की याद आई है। लेकिन, जब लोकसभा के चुनाव हुए, तब उन्होंने वेरिफिकेशन क्यों नहीं कराया? यह भी एक सवाल है कि सिर्फ दो माह के भीतर में वोटर कहां से दस्तावेज लाएगा।

साल के अंत में चुनाव

इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी 243 सीटों पर चुनाव होंगे। (Bihar Politics) NDA और इंडिया महागठबंधन और जनसुराज में आर पार का महामुकाबला है। सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। लोगों के बीच जा कर उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए अभी से अपील करना भी शुरू कर दिए हैं। अब देखना यह है कि चुनाव परिणाम किसके पक्ष में आते हैं। bihar-politics-nishant-will-rep

READ ALSO:लिप फिलर्स हटवाकर Urfi Javed ने बिगाड़ा अपना चेहरा, बोली: “डॉक्टर कुछ नहीं…”

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।