Viral Video: बिहार भी पहुंची ‘Saiyaara’ वाली बीमारी, फिल्म देखने गया युवक छाती पीटकर रोने लगा

Summary :

आजकल सोशल मीडिया पर एक तरह का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, वह है सैयारा फिल्म देखने आये लोगों का रिएक्शन। देशभर भर में सैयारा (Saiyaara) मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। थिएटर में मूवी देखने के बाद लोगों के दुख, दर्द, तकलीफ, ब्रेकअप, यादें सब ताजा हो रही हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपकी फीड में भी इस तरह की कई वीडियो देखने को मिल गई होंगी। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के वीडियो तो वायरल हो ही रहे थे लेकिन अब जो वीडियो आया वो बिहार का है। जहां…

आजकल सोशल मीडिया पर एक तरह का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, वह है सैयारा फिल्म देखने आये लोगों का रिएक्शन। देशभर भर में सैयारा (Saiyaara) मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। थिएटर में मूवी देखने के बाद लोगों के दुख, दर्द, तकलीफ, ब्रेकअप, यादें सब ताजा हो रही हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपकी फीड में भी इस तरह की कई वीडियो देखने को मिल गई होंगी। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के वीडियो तो वायरल हो ही रहे थे लेकिन अब जो वीडियो आया वो बिहार का है। जहां मूवी देखने के बाद लड़का अपनी छाती पीटकर रो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शख्स के दुःख-दर्द ताजा हो गए हैं।  चलिए आपको वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Viral Video में क्या दिखा ?

अभी जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है वो बिहार का बताया जा रहा है, उसमे नजर आता है कि सैयारा मूवी का गाना चल रहा है ‘सैयारा तू तो।’ फिल्म का गाना सुनकर एक शख्स का दुःख-दर्द ताजा हो गए हैं, वह अपनी सीट पर बैठा हुआ है और छाती पर हाथ मारते हुए गाना दोहरा रहा है। गाने को सुनकर वो कुछ इस तरह की हरकत कर रहा है, जैसे उसका अपनी प्रेमिका से अभी ब्रेकअप हुआ हो और वह उसके बिना रह नहीं पाएगा। वहीं दूसरे लड़के उसका वीडियो बना रहे हैं और मजे लें रहे हैं। इसी तरह की कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगी, जिसमें फिल्म देखने के बाद आशिक़ों का ऐसा रिएक्शन सामने आया है। लोगों का कहना है कि ये वायरस पहले दिल्ली और मुंबई तक था, लेकिन अब बिहार भी पहुंच गया।

यहां देखें Viral Video:

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘दिल्ली से शुरू हुई Saiyaara वाली बीमारी अब बिहार भी पहुंच गई।’ इस वीडियो को अभी तक कई हजार लोग देख चुके हैं और बहुत लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘इस वायरस को रोकना जरूरी है नहीं तो इंस्टाग्राम वाला नचनिया थिएटर में रोते दिखेंगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘यही लोग बिहार का विकास चाहते हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘भाई इन लोगों को पहलगाम अटैक या देश के मुद्दों पे कुछ असर नहीं पड़ता और ये मूवी देख कर रो रहे हैं।’ इसी तरह के कमेंट्स से कमेंट सेक्शन भरा हुआ है।

यहां देखें दूसरा Viral Video:-

 

Also Read:-Viral Video: रील के चक्कर में युवक ने किया खतरनाक स्टंट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।