भारतीय बाजार में MG M9 MPV कार लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर और कीमत

Summary :

MG मोटर्स ने भारतीय बाजार में कई शानदार गाड़ियां लॉन्च की है जिन्हें ग्राहकों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है। अब कंपनी ने भारतीय बाजार में MPV सेगमेंट में M9 लग्जरी कार को लॉन्च कर दिया है। इस कार में कई लग्जरी फीचर और दमदार इंजन दिया गया है। यह कार हाईटेक फीचर्स के साथ लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक रहेगी। विस्तार से जानते है कि इस कार की कीमत और क्या फीचर शामिल किए गए है। MG M9 के फीचर MG M9 में लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए कई फीचर को शामिल किया गया है।…

MG मोटर्स ने भारतीय बाजार में कई शानदार गाड़ियां लॉन्च की है जिन्हें ग्राहकों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है। अब कंपनी ने भारतीय बाजार में MPV सेगमेंट में M9 लग्जरी कार को लॉन्च कर दिया है। इस कार में कई लग्जरी फीचर और दमदार इंजन दिया गया है। यह कार हाईटेक फीचर्स के साथ लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक रहेगी। विस्तार से जानते है कि इस कार की कीमत और क्या फीचर शामिल किए गए है।

MG M9 के फीचर

MG M9 में लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए कई फीचर को शामिल किया गया है। बता दें कि इस EV कार में मसाज करने के लिए 8 विकल्प, सीट्स में आर्म रेस्ट, वेंटिलेटिड सीट्स, डिजिटल IRVM, डिजिटल क्लस्टर, Infotainment सिस्टम, Sliding Door, 2 पैनोरमिक सनरूफ, लेदर की सीट्स, डैश बोर्ड के साथ ही पीछे की रो में भी Infotainment डिस्पले दी गई है।

MG M9 का एक्‍सटीरियर

MG M9 में शानदार फीचर के साथ ही आकर्षक एक्‍सटीरियर डिजाइन दिया गया है। बता दें कि EV LED DRL, LED लाइट्स, LED टेल लाइट्स, Level 2 ADAS, सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स, 5 स्टार रेटिंग 19 इंच के Alloy wheel दिए गए है।

MG M9 की रेंज

MG M9 में शानदार फीचर के साथ ही 90 kwh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह कार 548km की रेंज देने में सक्षम है। यह मोटर 245PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। चार्जिंग की बात करें तो यह लगभग आधे घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज होती है।

MG M9 की कितनी होगी कीमत

MG M9 में दमदार बैटरी और शानदार आरामदायक फीचर के साथ इस MPV कार की एक्स शोरूम कीमत 69.90 लाख रखी गई है। बता दें कि सिर्फ 1 लाख रुपये से इस कार की बुकिंग करा सकते है और वर्ष 2025 में 10 अगस्त को इस कार की डिलीवरी की जाएगी।

ALSO READ: 3 सितंबर को लॉन्च होगी Maruti E Vitara, महिंद्रा और TATA की गाड़ियों को देगी टक्कर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।