Veer Pahariya और Tara Sutaria ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, खुलेआम किया प्यार का इज़हार?

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आदर जैन से ब्रेकअप के बाद तारा का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। पहले एपी ढिल्लों के साथ उनके लिंकअप की खबरें सामने आई थीं और अब एक बार फिर एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार यह मामला अफवाहों से आगे बढ़ चुका है, क्योंकि दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है, जिससे उनके रिलेशनशिप की पुष्टि होती नजर आ…

veer pahariya tara sutaria relationship

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आदर जैन से ब्रेकअप के बाद तारा का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। पहले एपी ढिल्लों के साथ उनके लिंकअप की खबरें सामने आई थीं और अब एक बार फिर एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार यह मामला अफवाहों से आगे बढ़ चुका है, क्योंकि दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है, जिससे उनके रिलेशनशिप की पुष्टि होती नजर आ रही है।

तारा की पोस्ट पर वीर का कमेंट

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। ये फोटोज उनके और एपी ढिल्लों के नए गाने ‘थोड़ी सी दारू’ के शूट के दौरान की थीं। इन रोमांटिक तस्वीरों में तारा और एपी ढिल्लों की कैमिस्ट्री खूब जच रही थी। फैंस इन तस्वीरों की तारीफ कर ही रहे थे कि इसी बीच एक कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया।

veer pahariya tara sutaria

ये कमेंट किसी और का नहीं, बल्कि तारा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) का था। वीर ने इस पोस्ट पर लिखा, “My love”। यही नहीं, तारा ने इस कमेंट का जवाब भी बड़ी ही खास तरीके से दिया। उन्होंने वीर के कमेंट पर “Mine” लिखा और उसके साथ दिल और बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी भी जोड़ा। इस लवली एक्सचेंज ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस अब यही मान रहे हैं कि तारा और वीर ने आखिरकार अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है।

tara sutaria comment

स्पॉटिंग्स ने पहले ही उड़ाई थीं चर्चाएं

बता दें, कुछ महीने पहले तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) को एक स्पेनिश रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। दोनों को साथ में स्पॉट किए जाने के बाद से ही उनके अफेयर की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि उस वक्त दोनों ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। तब से लेकर अब तक, कई बार दोनों को साथ में देखा गया, लेकिन सोशल मीडिया पर अब जो कुछ हुआ है, उसे देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि यह अब सिर्फ अफवाह नहीं रही।

रिलेशनशिप स्टेटस हुआ ऑफिशियल?

हालांकि तारा और वीर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जिस तरह से दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर किया है, उससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका रिलेशनशिप अब इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल हो चुका है। फैंस भी इस नए कपल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते हुए प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब तो ऑफिशियल कर ही दिया है, बधाई हो!” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

 

कौन हैं वीर पहाड़िया

वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) एक बिजनेसमैन और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती और जान्हवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। उनका नाम पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ के साथ जुड़ चुका है, लेकिन तारा के साथ उनका रिश्ता अब सबसे ज्यादा लाइमलाइट में है। अब देखना ये होगा कि तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट देते हैं या नहीं। लेकिन फिलहाल तो दोनों के कमेंट्स ने उनके फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और सोशल मीडिया पर इनकी केमिस्ट्री हॉट टॉपिक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: लिप फिलर्स हटवाकर Urfi Javed ने बिगाड़ा अपना चेहरा, बोली: “डॉक्टर कुछ नहीं…”

Yashika Jandwani