Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट में कई दमदार गाड़ियां पेश की है लेकिन मारुती के सेगमेंट में अभी तक EV कार शामिल नहीं है। लेकिन यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि मारुति की पहली EV कार Maruti E Vitara 3 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। इस कार में लंबी रेंज और दमदार फीचर के साथ यह कार भारतीय बाजार में मौजूद EV कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है। आईए विस्तार से जानते है कि इस कार के फीचर और कितनी रेंज मिलेगी।
Maruti E Vitara के फीचर
मारुति की पहली EV कार E Vitara में कई दमदार फीचर को शामिल किया जाएगा। बता दें कि कार में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्पले, Auto-dimming, IRVM, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइट, वायरलेस चार्जर, ड्राईव मोड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 18 इंच के Alloy Wheel और फ्रंट सीटे वेंटिलेटेड दी जाएगी।
E Vitara का बैटरी पैक
E Vitara में दमदार फीचर के साथ ही कार में बैटरी विकल्प भी दिए जाएंगे।
कार में 49kwh बैटरी का विकल्प दिया जाएगा। इस बैटरी पैक पर कार 344km की रेंज देगी। इस वेरिएंट में कार 142BHP की पावर और 193NM का टॉर्क जनरेट करेगी।
कार में 61kwh बैटरी का विकल्प दिया जाएगा। इस बैटरी पैक पर कार 426km की रेंज देगी और 171 BHP की पावर और 193NM का टॉर्क जनरेट करेगी।
E Vitara की कीमत
हाइटेक फीचर से लैस Maruti E Vitara की कीमत बैटरी विकल्प के आधार पर रखी जाएगी। बता दें कि 49KWH की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 18 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। डेल्टा वेरिएंट की कीमत 19.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम तक रखी जा सकती है। इस कार की अधिकतम कीमत 24 लाख रुपये तक रखी जा सकती है।
ALSO READ: Tesla Model Y के फेवरेट कलर को लेने के लिए देने होंगे लाखों रुपये, जानें कीमत और फीचर


Download Android App
Download iOS App





