Chaitanya Baghel Arrested : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार हो गए। आज सुबह ED ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद ईडी ने चैतन्य को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सबसे खास बात है कि आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है। आज के दिन ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है।
मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए आज फिर से ED को भेजा है. pic.twitter.com/1cQ3nuC8ix
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025
शराब सिंडिकेट को हुआ फायदा
ईडी ने इससे पहले मार्च 2025 में भी चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी की थी। जांच एजेंसी का मानना है कि चैतन्य इस कथित शराब घोटाले में अपराध से प्राप्त धन के लाभार्थी थे। ईडी के अनुसार, इस घोटाले से छत्तीसगढ़ सरकार को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों ने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की।

घोटाले से राज्य को हुआ नुकसान
ईडी का दावा है कि इस कथित शराब घोटाले ने राज्य के खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया। जांच एजेंसी के मुताबिक इस घोटाले से जुड़े लोग एक संगठित शराब सिंडिकेट का हिस्सा थे, जिसने अवैध तरीके से भारी मुनाफा कमाया। चैतन्य बघेल पर इस अवैध धन का लाभ उठाने का आरोप है, जिसके चलते ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि भूपेश बघेल एक प्रमुख नेता हैं और उनकी सरकार के कार्यकाल में यह कथित घोटाला सामने आया।
जांच के दौरान ईडी नई जानकारी और सबूतों की तलाश में है ताकि इस मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है, और जांच जारी है। भूपेश बघेल और उनके बेटे ने इस मामले में अपनी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ेंः- दिल्ली से बेंगलुरू पहुंची दहशत, 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी


Download Android App
Download iOS App




