“पापा मेरी जान, अब नाराजगी छोड़ो” Tej Pratap ने भतीजे पर लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल, कमेंट्स की बौछार

Summary :

Tej Pratap nephew love viral video: 2025 के बिहार चुनावों से पहले, RJD प्रमुख लालू यादव के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच, तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार से दूरी बना ली; उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई और उसी के बैनर तले चुनाव लड़ा। हलांकि, इस चुनाव में उनका प्रदर्शन कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। इसी बीच तेज प्रताप का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर समर्थकों के बीच नई अटकलें तेज कर दी है. इस वीडियो में तेज प्रताप अपने भतीजे…

Tej Pratap nephew love viral video: 2025 के बिहार चुनावों से पहले, RJD प्रमुख लालू यादव के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच, तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार से दूरी बना ली; उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई और उसी के बैनर तले चुनाव लड़ा। हलांकि, इस चुनाव में उनका प्रदर्शन कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा।

इसी बीच तेज प्रताप का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर समर्थकों के बीच नई अटकलें तेज कर दी है. इस वीडियो में तेज प्रताप अपने भतीजे ईराज के साथ खेलते और प्यार लुटाते दिख रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही लोग इसे सिर्फ एक पारिवारिक क्षण नहीं, बल्कि रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने के की बात भी कह रहे हैं।

Tej Pratap Nephew Love Viral Video: तेज प्रताप ने खुद किया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tej Pratap Yadav (@ty_vlog_)

वायरल हो रहे वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने भतीजे ईराज के साथ बेहद प्यार भरे अंदाज में दिख रहे हैं. वीडियो में पीछे से मूवी एनिमल का गाना ‘पापा मेरी जान’ सुनाई दे रहा है, जिसने इस ख़ास पल को और भावुक दिखाया है. इस वीडियो के कैप्शन में तेज प्रताप ने लिखा-पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत. वहीं इंस्टा पर उन्होंने यह भी लिखा कि भतीजा रिश्ता है, जिसमें बड़े पापा अपना बचपन फिर से जीते हैं.

Tej Pratap Yadav Video: पहले भी लूटा चुके हैं भतीजे-भतीजी पर प्यार

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तेज प्रताप अपने भतीजे और भतीजी पर प्यार और दुलार लुटाते नजर आए हैं. वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के बेटे ईराज का जन्म 27 मई 2025 को कोलकाता में हुआ था. इराज के जन्म के ठीक बाद तेज प्रताप ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘खुद को बड़े पापा बनने का सौभाग्य मिलने की बात कही थी”.

Tej Pratap Social Media Viral: वायरल वीडियो में कमेंट्स की बौछार

सोशल मीडिया यूज़र्स भी इस नए वीडियो पर तेज़ी से अपनी टिप्पणियाँ दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि रिश्ते कभी सचमुच खत्म नहीं होते, जबकि कुछ यूज़र्स ने उम्मीद जताई कि तेज प्रताप यादव की अपनी पार्टी और परिवार से दूरी अब धीरे-धीरे कम हो रही है। कुछ टिप्पणियों में लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि उन्हें RJD में वापस लौटना चाहिए और पार्टी के लिए अपने परिवार के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में बेखौफ बदमाश का आतंक, लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।