बिहार विधानसभा में मंगलवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में नोकझोंक हो गई। तेजस्वी ने दावा किया है कि बिहार में अगली सरकार एनडीए की नहीं बनेगी। विधानसभा में तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में भी बहस हो गई। सदन में विपक्ष की ओर से हुए हंगामे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस परिवार पर चोरी का केस चल रहा है वह परिवार कैसे सोच सकता है कि उन्हें बिहार की जनता सत्ता में लाएगी।
दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे बिहार विधानसभा चुनाव : गिरिराज सिंह
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव आज अपने पिता लालू यादव की तारीफ और महिमामंडन कर रहे थे। हालांकि, चुनाव के दौरान उन्हें पोस्टर और बैनर पर अपने पिता का चेहरा दिखाने में शर्म आती है। वह अपने माता-पिता का चेहरा छिपाते हैं ताकि लोगों को जंगल राज, हत्या, अपहरण, लूट और बलात्कार जैसे अपराधों का दौर याद न रहे।
भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि विपक्ष का काम होता है हंगामा करना। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक-एक बिंदु पर जवाब दिया। आगामी चुनाव में जनता फैसला करेगी। भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी के पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं है। एनडीए सरकार ने हर क्षेत्र में काम करके दिखाया है। तेजस्वी के पास कोई मुद्दा नहीं हैं।
बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान को लेकर बिहार सरकार में मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सबसे पहले तो मेरा मानना है कि भारतीय मूल्यों में किसी ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए जो अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन तेजस्वी यादव ने पूरे तथ्यों के बिना चारा घोटाले के संदर्भ में विधानसभा में जगन्नाथ मिश्रा का उल्लेख किया है।


Download Android App
Download iOS App



