बिहार में होने वाले विधान सभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को कई सौगातें दी है। ऐसे में विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ- साथ पीएम मोदी को भी निशाने पर लिए हुए है। दरअसल विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पर किए ट्वीट पर तेजस्वी ने तंज कसा है।
तेजस्वी ने कहा कि वे (भाजपा) अब बिहार की बात करते रहेंगे और चुनाव खत्म होते ही वे बिहार को भूल जाएंगे। तेजस्वी ने कहा पीएम ने अभी तक यहां पर बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम नहीं भेजी है। जहां तक कृषि बिलों का सवाल है, हम इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि पीएम मोदी ने राजयसभा में सुबह हुई घटना पर भी ट्वीट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि “बिहार की धरती ने सदियों पहले पूरे विश्व को लोकतंत्र की शिक्षा दी थी। आज उसी बिहार की धरती से प्रजातंत्र के प्रतिनिधि बने श्री हरिवंश जी ने जो किया, वह प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी को प्रेरित और आनंदित करने वाला है।” इसके साथ- साथ उन्होंने उपसभापति की तारीफ करते हुए एक और ट्वीट किया।
ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “हर किसी ने देखा कि दो दिन पहले लोकतंत्र के मंदिर में उनको किस प्रकार अपमानित किया गया, उन पर हमला किया गया और फिर वही लोग उनके खिलाफ धरने पर भी बैठ गए। लेकिन आपको आनंद होगा कि आज हरिवंश जी ने उन्हीं लोगों को सवेरे-सवेरे अपने घर से चाय ले जाकर पिलाई।”


Download Android App
Download iOS App



