बिहार बदलाव की यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें उनके कार्यकाल की याद दिलाई है। प्रशांत किशोर ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बारे में कहा कि उनका कानून व्य्वस्था के बारे में बोलना ऐसा है जैसे शेर शाकाहारी होने की बात कहे।
बिहार का सियासी पारी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप भी बढ़ गया है। इस बार का चुनाव इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि इस बार पार्टियों को सत्ता में लाने वाले प्रशांत किशोर खुद अपनी पार्टी जन सुराज के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। प्रशांत किशोर लालू-नीतिश किसी पर भी हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें उनके कार्यकाल की याद दिलाई है। प्रशांत किशोर ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बारे में कहा कि उनका कानून व्य्वस्था के बारे में बोलना ऐसा है जैसे शेर शाकाहारी होने की बात कहे।
पीके ने लालू यादव को क्यों बोला बूढ़ा शेर
जब लालू यादव ने नीतीश सरकार पर राज्य में बढ़ते अपराध और खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा तो जन सुराज प्रमुख ने लालू पर हमला बोलत हुए कहा, कि अगर लालू यादव अपराध और कानून व्यवस्था के बारे में बात करना ऐसा है जैसे जंगल में कोई बूढ़ा शेर कहे कि मैं शाकाहारी हो जाऊंगा। उनका हमला लालू के शासन पर था जब बिहार में अपराध अपने चरम था। पीके यहीं नही रुके उन्होंने नीतीश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने यह टिप्पणी लालू के उस पोस्ट पर की, जिसमें उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
नीतीश बतावें कि शाम पाँच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है?
क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आँकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000!
नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 10, 2025
लालू ने क्या कहा था
लालू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि नीतीश को बताना चाहिए कि शाम 5 बजे से पहले घरों में घुसकर कितनी हत्याएं हो रही हैं? क्या नीतीश को पता है कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उनके शासन में 65,000 हत्याएं हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश और भाजपा ने न केवल कानून व्यवस्था को नष्ट किया है, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और आलसी पुलिस पहले कभी नहीं रही।
बिहार बदलाव यात्रा पर है प्रशांत किशोर
बता दें जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा निकले हुए हैं। यात्रा के तहत वे 10 जून (मंगलवार) को सारण पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। बता दें प्रशांत किशोर की पार्टी का यह पहला चुनाव है। उन्होंने जानकारी दी थी कि वे बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि बिहार को बदलने का संकल्प लिये चुनाव में उतरे प्रशांत किशोर को जनता का कितना साथ मिलता है।
बिहार में कानून-व्यवस्था पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल


Download Android App
Download iOS App



