पुदीना: गर्मियों में सेहत का वरदान, दिलाए ठंडक भरा एहसास

Summary :

गर्मी में तरोताजा रहने का प्राकृतिक उपाय: पुदीना

भीषण गर्मी में पुदीना का सेवन तन और मन को ठंडक प्रदान करता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह हरी पत्ती स्वाद और सेहत के लिए वरदान है। पुदीना में मौजूद मेंथॉल शरीर को ठंडा रखता है, और इसके फाइटोकेमिकल्स कैंसर जैसे गंभीर रोगों में लाभकारी हैं। इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मियों की चिलचिलाती धूप और तपन में ठंडक का अहसास देने के लिए हरी और छोटी पत्तियां बहुत लाभदायक हैं। यहां हम बात कर रहे हैं पोषक तत्वों से भरपूर पुदीना की, जिसके सेवन से तन और मन को न केवल ठंडक का अहसास होता है, बल्कि यह हमें तरोताजा रखने में भी मददगार है। पोषक तत्वों से भरपूर पुदीना का सेवन गर्मियों में खास तौर से फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान है। इसकी ठंडक और ताजगी भरी खुशबू शरीर को राहत देती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाने में मददगार है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पुदीना गर्मियों में ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक उपाय है। पुदीना में मौजूद मेंथॉल शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसे चटनी, रायता, जूस या सलाद के रूप में खाने से भी गर्मी का असर कम होता है। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, “पुदीना में स्वास्थ्य के लिए कई लाभकारी गुण पाए जाते हैं। यह कैंसर जैसे इलाज में भी फायदेमंद है।

इसके साथ ही यह मोटापा को कम करने, रोगाणुरोधी, सूजन-रोधी, मधुमेह से राहत में बचाव और हृदय की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। पुदीना से प्राप्त फाइटोकेमिकल्स कई कैंसर जैसे गर्भाशय ग्रीवा, फेफड़े, ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में फायदेमंद है।”

हीटवेव से बचाव: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, “पुदीना गर्मियों में शरीर का तापमान नियंत्रित करता है और पसीने की दुर्गंध को भी कम करता है। इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ लेने से दिनभर ताजगी बनी रहती है। लोगों में पुदीने की मांग गर्मियों में बढ़ जाती है।”पुदीना के गुणों पर नजर डालें तो यह पाचन को बेहतर बनाता है और गर्मियों में होने वाली अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत देता है। यह पेट को हल्का रखता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।

इसके अलावा, पुदीना का पानी पीने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है, जो गर्मियों में आम समस्या है। पुदीना की चाय सिरदर्द और तनाव को कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव में मददगार है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.