पटना :कांग्रेस की पूर्व महिला उपाध्यक्षा मंजुबाला पाठक ने बिहार बजट को ले कर आज सरकार पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने कहा कि 2 लाख 37 हज़ार करोड़ के बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए कोई आवंटन नही किया गया।जबकि रोजगार सृजन की मांग को देखते हुए सरकार को कुछ आवंटन करना चाहिए था।इसके अलावा गरीब महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी सरकार ने कोई पुख्ता इंतेज़ाम नही किया है। आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बजट विधानसभा में बजट पेश किया।जिनको मुख्य रूप से 6 क्षेत्रो के लिए तैयार किया गया था।इसी बजट को देखते हुए मंजूबाला पाठक सरकार की नीतियों पर बिफर पड़ी।उन्होंने आगे कहा इन्वेस्टमेंट को ले कर सरकार का रवैया समझ से परे है।सिंगल विंडो क्लेरेंस सिस्टम पर सरकार का ध्यान नही है।ये बजट जनता के लिए भ्रम पैदा करेगा।भरस्टाचार का माहौल ऐसा है कि कोई भी इन्वेस्टर राज्य में आने को तैयार नही है। आपको बता दें मंजूबाला गरीब महिलाओं को कुटीर उद्योगों से जोड़ने के लिए फण्ड की मांग कर रही थी।इसके अलावा रोजगार सृजन को ले कर भी सरकार को घेरती रही है।गरीबो के लिए बाबू धाम ट्रस्ट ने अभूतपूर्व काम किया है।मंजूबाला सशक्त गांवों की पैरोकार रही हैं।
बेरोजगार युवाओं को निराश करेगा ये बजट:मंजूबाला
Summary :
कांग्रेस की पूर्व महिला उपाध्यक्षा मंजुबाला पाठक ने बिहार बजट को ले कर आज सरकार पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने कहा कि 2 लाख 37 हज़ार करोड़ के बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए कोई आवंटन नही किया गया


Download Android App
Download iOS App



