सीवान : सीवान लोकसभा में मतदाताओं की संख्या 12 लाख 82 हजार 480 है। इस लोकसभा में 6विधानसभा हैं सीवान, जीरादेई दरौली, रधुनाथपुर, दरौंदा बरड़रिया। वर्तमान में इस क्षेत्र से भाजपा संासद ओमप्रकाश यादव थे मगर यह सीट जदयू खाते में जाने के बाद दरौंदा के विधायक कविता सिंह जदयू प्रत्याशी हैं। वही महागठंबधन से राजद प्रत्याशी हीना शहाब है पिछले चुनाव में भी वे भाग्य आजमा चुके हैं।
हीना शहाब पूर्व संासद शाहबुद्धीन के पत्नी है सीवान क्षेत्र से देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं 974 आन्दोलन के मसीहा लोकनायक जयप्रकाश एवं लोकगीत के गायक भिखारी ठाकुर की धरती रही है, वहीं सीवान का नाम पूरे दुनिया में इसलिए जाना जाता है कि डा. राजेन्द्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश एवं भिखारी ठाकुरी का जन्म स्थली है राजद आने प्रत्याशी को जीताने के लिए तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी मुकेश साहनी चुनावी कार्यक्रम किया वही जदयू अपने प्रत्याशी के पास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जदयू नेता अगर सीपी सिह समंत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह चुनावी कार्यक्रम कर चुके है।
यादव व अलपसंख्यक बहुल्य क्षेत्र होने के नाते राजद प्रत्याशी की जीत को कम नहीं आका जा सकता है। वहीं वैश्य समुदाय का रूख जदयू की तरफ है। ेदेखा जाय तो दोनों प्रत्याशी महिला है। एक तरफ जदयू प्रत्याशी कविता सिंह एंव राजद प्रत्याशी हीना शहाब के बीच कांटे की टक्कर है। सीवान की जनता मालिक है। इस क्षेत्र से किसका जजमेंट होता है वह 23 मई को ही पता चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



