बिहार में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

Summary :

बिहार के वैशाली जिले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिशपुर गांव में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के वैशाली जिले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिशपुर गांव में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि वारिशपुर गांव में कई अपराधियों को देखा गया है और उनके द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद कल देर रात की गई छापेमारी में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 
दयाल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में गौतम कुमार, पवन कुमार और इरफान शामिल है। सभी अपराधी जिले के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, चार कारतूस, चार मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस तीनों गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया कर रही है। 
गौरतलब है कि जिले में औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को सोमवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्राप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन अपराधियों राजीव कुमार, मुन्ना कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से एक पिस्तौल, छह कारतूस, तीन मोबाइल फोन और चाकू बरामद किए गए थे। इस तरह पिछले 48 घंटे के दौरान छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी, लखनऊ में 12वीं तक के सारे स्कूल 3 जनवरी तक रहेंगे बंद

Desk Team