एनआईटी पटना के तत्वावधान में सॉफ्ट कम्प्यूटिंग थ्योरी एंड अप्लीकेशन विषय पर तीन दिवसीय चौथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन एनआईटी के निदेशक प्रो. पीके जैन, मशीन इंटेलीजेंसी रिसर्च लैब यूएसए के निदेशक प्रो. अजीत अब्राहम, स्प्रिंजर नेचर के संपादक अनिन्दा बोस, एसोसिएट प्रो. मिलीपंत, डा. तरूण कुमार शर्मा, बीसी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
सम्मेलन को संबोधित कर प्रो. जैन ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सॉफ्ट कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में होने वाली नयी खोजों व समस्याओं को रेखांकित करना है। साथ ही साथ युवा खोजकत्र्ताओं को अपनी खोज प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
तीन दिनों तक चलने वाला इस सम्मेलन में भारत के अलावे अन्य देशवों के खोजकत्र्ता, शिक्षाविद्, वैज्ञानिक एवं उद्योगपति प्लेनरी टॉक आमंत्रित टॉक एवं टेक्निकल पेपर के जरिये अपना अपना विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर आरके मिश्रा, आर के आर्या, बीसी सोहाना, संगीता सिंह, एस श्रीवास्तव समेत एनआईटी छात्र उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



