पटना : बिहार तृणमूल कांग्रेस के बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं विधायक अर्जुन सिंह ने बिहार में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन बुद्धा कॉलोनी में किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने घोषणा किया है कि पार्टी तृणमूल कांग्रेस बिहार की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में विकास का काम किया गया है। पार्टी में बिहार में गरीबो की लड़ाई लड़ेगी साथ ही विकास करने का काम करेगा। पार्टी का संगठन विस्तार जल्दी ही किया जाएगा।
पार्टी उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार के युवाओं की एकमात्र आशा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है चूकिं केन्द्र में जुमलेबाजों की सरकार है और राज्य में सिर्फ कहने को सुशासन की सरकार है। पिछले 15 वर्षों में मौजूदा राज्य सरकार ने युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया है। स्कूलों में न पढ़ाई होती है और न अस्पतालों में मरीजों को दवाई मिलती है।
लोकसभा चुनाव में बिहार के युवा ममता बनर्जी के नेतृत्व में अधिक से अधिक सीटें जीतकर उनका हाथ मजबूत करेंगी और केन्द्र से एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उद्घाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष व बेतिया पश्चिमी चम्पारण के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वकील अहमद उर्फ पप्पू खान, गया लोक सभा के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी कपिलदेव चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेष कुमार शर्मा, जर्नादन पांडेय कोर कमिटि मेम्बर आदि ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



