Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव होने हैं। इस बीच सीट बंटवारे को लेकिन महागठबंधन में पेंच फंसा हुआ है। दिन पर दिन ये पेंच सुलझने के बजाय उलझता ही जा रहा है। दरअसल, बिहार में लोकसभा के 40 सीटें हैं। इस सीटों पर महागठबंधन में शामिल घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग की बात हुई थी, तब उस समय कांग्रेस ने एक दर्जन सीटों पर अपना दावा ठोका था। लेकिन, अब ये कांग्रेस के सीट घटकर 6-7 हो गई है। आईये विस्तार से जानते हैं।
Highlights:
- बिहार में पेंच फंसने का सबसे बड़ा कारण
- कैसे होगा INDIA गठबंधन में सीट बंटवारा?
- बिहार में सीट शेयरिंग की सबसे बड़ी वजह?
बिहार में कैसे उलझेगा उलझन
दरअसल, महागठबंधन में सीट बंटवारे के साझा ऐलान का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार का दिन भी ऐसे नि इंतजार में ही निकल गया, लेकिन आज रविवार को सीट साक्षा का ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच तेजस्वी यादव आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव कांग्रस के सीनियर नेताओं से बिहार सीट शेयरिंग पर अंतिम बातचीत कर सकते हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो आरजेडी की तरफ से कांग्रेस को लोकसभा के 6-7 सीट ही ऑफर की जा रही है।
बिहार में सीट शेयरिंग की सबसे बड़ी वजह
बता दें कि बिहार में सीट शेयरिंग की सबसे बड़ी वजह उम्मीदवारों को सही सीट पर उतारना है। आरजेडी की तरफ से कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर अपना उम्मीदवार दिया जाना या फिर लेफ्ट के उम्मीदवारों को हरी झंडी देना। इन सभी बातों को लेकर सूत्रों का का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को जो सीट इस समय आरजेडी दे रही है, उनमें ज्यादातर सीटें सुरक्षित हैं। इसके बाद कांग्रेस पार्टी को पटना साहिब, गोपालगंज, सासाराम और समस्तीपुर सीट दी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



