केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज बिहार दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता के स्मारक का उद्घाटन करेंगे और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनोज शर्मा के अनुसार यहां पहुंचने पर अमित शाह पटना के बाहरी इलाके में स्थित कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (ATARI) जाएंगे।
- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे
- वह यहां BJP के एक दिग्गज नेता के स्मारक का उद्घाटन करेंगे
- अमित शाह OBC मोर्चा की एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे
गृह मंत्री करेंगे पार्क का उद्घाटन
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ATARI द्वारा दान में दी गई दो एकड़ भूमि पर दिवंगत कैलाशपति मिश्र के नाम पर एक पार्क विकसित किया गया है। गृह मंत्री पार्क का उद्घाटन करेंगे और दिवंगत नेता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मिश्र जनसंघ के वरिष्ठ नेता थे और कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में मंत्री भी रहे और बाद में भाजपा की प्रदेश इकाई के पहले अध्यक्ष बने।
समारोह के बाद शाह जाएंगे पालीगंज
समारोह के बाद अमित शाह पालीगंज के लिए रवाना होंगे, जहां वह भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि पालीगंज का कार्यक्रम 10,000 सामाजिक सम्मेलन के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद पिछड़े वर्ग के लोगों को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराना है।


Download Android App
Download iOS App





